लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर भव्य रैली, पूजा शुक्ला ने किया माल्यार्पण
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई (जालौन)। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती के अवसर पर उरई नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाकवि कालिदास उच्च माध्यमिक विद्यालय, लहरिया पूर्व में समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में बाइक और ट्रैक्टरों के साथ विशाल रैली निकाली गई, जिसने नगर भ्रमण किया। जगह-जगह व्यापारियों एवं नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने रैली को संबोधित करते हुए लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 31 मई 1725 को चौंडी गांव में जन्मी अहिल्याबाई ने मराठा साम्राज्य में आदर्श शासन स्थापित किया और न्याय, धर्म व समाजसेवा की मिसाल पेश की।
उन्होंने यह भी बताया कि अहिल्याबाई होल्कर ने देशभर में कई प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण कराया, जिनमें काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), सोमनाथ मंदिर (सौराष्ट्र), नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर (पेटलावद) और वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग (परली) प्रमुख हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, होल्कर महासभा जिलाध्यक्ष अनिल पाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मांडवी पाल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा सदस्य बाबा बालक दास पाल, सपा सांसद नारायण दास अहिरवार, सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि पाल सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, मातृशक्ति एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर भव्य रैली, पूजा शुक्ला ने किया माल्यार्पण
Reviewed by dainik madhur india
on
6:54 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:54 AM
Rating:

No comments: