थाना रेढ़र का एसपी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना रेढ़र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों, एचएस इंडेक्स, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, हवालात तथा मालखाना का बारीकी से अवलोकन किया गया।
इस दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं समय-समय पर उनके अद्यतन किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा थाना परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।
थाना रेढ़र का एसपी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Reviewed by dainik madhur india
on
6:51 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:51 AM
Rating:

No comments: