सचिव से परेशान प्रधान ने उच्चाधिकारियों से की शिकायत आठ वर्षों से एक ही ब्लॉक में तैनाती का आरोप, स्थानांतरण की मांग
सचिव से परेशान प्रधान ने उच्चाधिकारियों से की शिकायत
आठ वर्षों से एक ही ब्लॉक में तैनाती का आरोप, स्थानांतरण की मांग
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई (जालौन)। ग्राम प्रधान एवं प्रशासक नंदकिशोर राजपूत ने ग्राम पंचायत में तैनात सचिव अनुज गुप्ता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से लिखित शिकायत की है। उन्होंने सचिव के स्थानांतरण और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
प्रधान द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सचिव द्वारा पंचायत कार्यों में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। गौशाला में कार्यरत केयरटेकर तथा भूसा आपूर्ति करने वाले टेंडर धारकों के भुगतान के चेक लंबे समय से जारी नहीं किए गए हैं। भुगतान लंबित होने के कारण आपूर्तिकर्ताओं ने भूसा देना बंद कर दिया है, जिससे गौशाला संचालन प्रभावित हो रहा है।
इसके अलावा सामुदायिक शौचालय में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन भी नहीं दिया गया है। प्रधान का कहना है कि सचिव की उदासीनता के कारण गांव में नाला निर्माण एवं इंटरलॉकिंग जैसे विकास कार्य भी ठप पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि जब सचिव से दूरभाष पर संपर्क किया जाता है, तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, जो जनप्रतिनिधियों के सम्मान के विपरीत है।
उन्होंने बताया कि संबंधित सचिव पिछले करीब आठ वर्षों से एक ही ब्लॉक में तैनात हैं, जो नियमों के खिलाफ है। प्रधान ने उच्चाधिकारियों से शीघ्र जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए सचिव का स्थानांतरण किए जाने की मांग की है।
सचिव से परेशान प्रधान ने उच्चाधिकारियों से की शिकायत आठ वर्षों से एक ही ब्लॉक में तैनाती का आरोप, स्थानांतरण की मांग
Reviewed by dainik madhur india
on
7:22 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:22 AM
Rating:

No comments: