थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रामपाल गुर्जर की हत्या के अपराध में फरार चल रहे दो 5-5 हजार के इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रामपाल गुर्जर की हत्या के अपराध में फरार चल रहे दो 5-5 हजार के इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार* 

दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया।




श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सुनील कुमार शिवहरे एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार फरार एवं इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाया जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रामपाल गुर्जर की हत्या के अपराध में फरार चल रहे आरोपीगण मलखान परिहार एवं सुरेंद्र परिहार को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपियों पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया द्वारा ₹5000-₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।

यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में पूर्व में आरोपी अंशुल परिहार, के.पी. परिहार एवं अजय रावत की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध हैं। प्रकरण में एक अन्य आरोपी साहिल परिहार अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं एवं उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक धीरेंद्र मिश्रा, उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रधान आरक्षक बृजमोहन उपाध्याय, प्रधान आरक्षक राजीव वर्मा, आरक्षक अरविंद, आरक्षक रविंद्र, आरक्षक गोविंद भदौरिया एवं आरक्षक आनंद तोमर की सराहनीय भूमिका रही।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रामपाल गुर्जर की हत्या के अपराध में फरार चल रहे दो 5-5 हजार के इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार* थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रामपाल गुर्जर की हत्या के अपराध में फरार चल रहे दो 5-5 हजार के इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार* Reviewed by dainik madhur india on 7:16 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.