चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ 





उरई। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव सोनू के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान “चौधरी चरण सिंह अमर रहें” के नारे लगाए गए। साथ ही “जय लोकदल”, “जय जयंत चौधरी” और “जय रामआशीष राय” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव सोनू ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के हितों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं।
इस मौके पर एससी-एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रणजीत, जिला उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, जिला सचिव मोहसिन, जिला सचिव राघवेंद्र सोनी, जिला सचिव शुभम श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष माधौगढ़ रामेश्वर दयाल गुबरेले, कोंच नगर अध्यक्ष जावेद रायन, डकोर ब्लॉक अध्यक्ष आदर्श नागर, डकोर ब्लॉक जिला उपाध्यक्ष आशीष नागर, जालौन ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी सेंगर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष डकोर सुमित नागर, मनोज श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता संजीव जाटव, राज मोहम्मद, इरशाद पठान सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि  चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे Reviewed by dainik madhur india on 7:25 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.