कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ बकरीद पर्व
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई (जालौन)। ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह पूरे दिन सक्रिय रहकर उरई, कालपी सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पर्व आपसी भाईचारे और शांति के वातावरण में सम्पन्न कराए जाएं।
पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर सतत नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जनपद के प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहे। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की गई तथा लगातार गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। मस्जिदों एवं ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई, पेयजल, यातायात एवं विद्युत व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
पूरे जनपद में बकरीद का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ सम्पन्न हुआ, जो क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता का प्रतीक बना।
कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ बकरीद पर्व
Reviewed by dainik madhur india
on
5:44 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:44 AM
Rating:

No comments: