बुंदेली बिन्नू कार्यक्रम में 13 नवजात बेटियों का सम्मान, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई (जालौन), जिला महिला चिकित्सालय उरई में आयोजित “बुंदेली बिन्नू” जन्मोत्सव कार्यक्रम भावनात्मक और प्रेरणादायी माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्षा मंजुला पाण्डेय की उपस्थिति में 13 नवजात बच्चियों को बेबी किट, खिलौने, वस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंजुला पाण्डेय ने नवजात बच्चियों के पदचिह्न लाल स्याही से कागज पर अंकित कर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज और राष्ट्र की शक्ति हैं तथा उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाना सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है। उन्होंने परिवारजनों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम संचालक रोहित विनायक ने बताया कि वे पिछले 6 वर्षों से “बुंदेली बिन्नू” अभियान के माध्यम से नवजात बच्चियों का सम्मान कर रहे हैं और अब तक 12 हजार से अधिक बेटियों को सम्मानित किया जा चुका है।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण और बेटियों के सम्मान का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
बुंदेली बिन्नू कार्यक्रम में 13 नवजात बेटियों का सम्मान, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश
Reviewed by dainik madhur india
on
5:49 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:49 AM
Rating:

No comments: