आटा टोल प्लाजा पर राहगीरों को ठंडा पानी, ओआरएस व शरबत वितरण
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई (जालौन)। भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अंतर्गत संचालित चमारी (आटा) टोल प्लाजा पर राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए सराहनीय पहल की जा रही है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को ठंडा पानी, ओआरएस, ग्लूकोज-डी एवं शरबत वितरित किया जा रहा है, जिससे उन्हें गर्मी में काफी राहत मिल रही है।
पिछले एक सप्ताह से चल रही इस व्यवस्था के तहत टोल प्लाजा प्रशासन द्वारा ठंडे पानी की स्थायी व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। कर्मचारियों द्वारा वाहनों को रोककर यात्रियों को पानी और शरबत उपलब्ध कराया जा रहा है।
टोल प्लाजा पर तैनात कर्मियों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह सेवा निरंतर जारी रखी गई है और सभी कर्मचारी सेवा भावना के साथ इस कार्य में जुटे हैं।
राहगीरों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तेज गर्मी में इस प्रकार की व्यवस्था न केवल राहत देने वाली है, बल्कि मानवता की मिसाल भी है।
आटा टोल प्लाजा पर राहगीरों को ठंडा पानी, ओआरएस व शरबत वितरण
Reviewed by dainik madhur india
on
5:41 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:41 AM
Rating:

No comments: