सीतापुर पिसावां बुखार से पीड़ित बच्चे की इलाज के दौरान मौत* सीतापुर में परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का लगाया आरोप
*सीतापुर पिसावां बुखार से पीड़ित बच्चे की इलाज के दौरान मौत*
सीतापुर में परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का लगाया आरोप
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, पिसावां क्षेत्र निवासी आयुष पिछले पांच दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था।परिजनों का कहना है कि उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।
परिवार के लोग आयुष को इलाज के लिए पिसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि वहां चिकित्सकों ने बच्चे को ग्लूकोज चढ़ाया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया।
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आयुष का उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौतहो गई। मृतक के परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सही उपचार मिलता, तो आयुष की जान बच सकती थी। परिवार ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्वास्थ्य विभाग बोला- कराई जाएगी जांच
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है। बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच कराई जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर पिसावां बुखार से पीड़ित बच्चे की इलाज के दौरान मौत* सीतापुर में परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का लगाया आरोप
Reviewed by dainik madhur india
on
5:45 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:45 AM
Rating:

No comments: