सीतापुर संदना बस हादसे में मृतकों की संख्या 3 हुई* उपचार के दौरान बस चालक की लखनऊ में मौत, 17 घायलो का अस्पताल में इलाज जारी
*सीतापुर संदना बस हादसे में मृतकों की संख्या 3 हुई*
उपचार के दौरान बस चालक की लखनऊ में मौत, 17 घायलो का अस्पताल में इलाज जारी
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के संदना थाना इलाके में बीते शुक्रवार को बाइक को टक्कर मारने के बाद बस पलटने से हुए हादसे में देर रात मृतकों की संख्या में इजाफा हो गया है। लखनऊ में उपचार के दौरान बस के चालक की भी मौत हो गई है जबकि शुक्रवार को बाइक सवार व्यक्त के साथ बस में सवार एक श्रद्धालु की भी मौतहुई थी। और बस में सवार करीब 17 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं घायलों का इलाज अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के श्रद्धालु ऑन से भरी बस नैमिष दर्शन के बाद अयोध्या जा रही थी। इसी दौरान सिधौली मार्ग पर बरगदिया गांव के समीप बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार 57 वर्षीय ओमप्रकाश अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे, जो की बस की टक्कर से ओमप्रकाश की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई। वही बस में सवार करीब 17 लोग चोटिल हो गए। जिन्हें बस से निकाल कर अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया।उपचार के दौरान बस में सवार एक श्रद्धालु शिवकुमार की मौत हो गई जबकि आगरा निवासी बस चालक यशवीर की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था, जहां उसने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को देखकर शो का पंचायत का मगर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए भेज दिया हैं। वहीं अब इस बस हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।
सीतापुर संदना बस हादसे में मृतकों की संख्या 3 हुई* उपचार के दौरान बस चालक की लखनऊ में मौत, 17 घायलो का अस्पताल में इलाज जारी
Reviewed by dainik madhur india
on
5:49 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:49 AM
Rating:

No comments: