सीतापुर में भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर 65 डिग्री तक गर्म* पानी और कूलर लगाकर किया जा रहा ठंडा, बार-बार हो रही ट्रिपिंग
*सीतापुर में भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर 65 डिग्री तक गर्म*
पानी और कूलर लगाकर किया जा रहा ठंडा, बार-बार हो रही ट्रिपिंग
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती बिजली खपत के बीच सीतापुर जिले में बिजली उपकेंद्रों के ट्रांसफार्मर जवाब देने लगे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि ट्रांसफार्मरों को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए कहीं उन पर पानी डाला जा रहा है तो कहीं कूलर लगाकर उन्हें ठंडा किया जा रहा है, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके।हुसैनगंज इलाके में स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मरों का तापमान लगातार बढ़ने लगा था। अधिक लोड और तेज गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर अत्यधिक गर्म हो रहे थे, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा बढ़ गया। ऐसे में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मरों पर पानी डालकर उन्हें ठंडा करने का प्रयास शुरू किया।
वहीं विकासखंड पहला क्षेत्र के सरैया राजा साहब विद्युत उपकेंद्र पर भी हालात गंभीर बने रहे। जानकारी के अनुसार यहां ट्रांसफार्मर का तापमान करीब 65 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गर्मी बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगने का खतरा पैदा होगया था और बार-बार बिजली ट्रिप हो रही थी, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
स्थिति को संभालने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दो कूलर वाटर पंप मंगवाए और उनकी मदद से ट्रांसफार्मर को ठंडा किया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति फिर से सामान्य रूप से संचालित होने लगी।
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों का कहना है कि भीषण गर्मी और बढ़ते लोड के चलते ट्रांसफार्मरों पर दबाव काफी बढ़ गया है। विभाग लगातार निगरानी कर रहा है ताकि किसी बड़े हादसे या लंबी बिजली कटौती की स्थिति न उत्पन्न हो।
सीतापुर में भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर 65 डिग्री तक गर्म* पानी और कूलर लगाकर किया जा रहा ठंडा, बार-बार हो रही ट्रिपिंग
Reviewed by dainik madhur india
on
5:42 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:42 AM
Rating:

No comments: