हत्याभियुक्त गिरफ्तार*

*हत्याभियुक्त गिरफ्तार*

दैनिक मधु इंडिया न्यूज़ अजय मिश्रा




सीतापुरपुलिस अधीक्षकअंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस को निर्देशित किया गया। 
  पुलिस अधीक्षक के उक्त निर्देशानुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक कुमार के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार के नेतृत्व में थाना रामकोट पुलिस टीम द्वारा मु.अ.सं.138/26 धारा 103(1)/238 BNS थाना रामकोट, सीतापुर में वांछित अभियुक्त रमेश कुमार पुत्र स्व.डल्लाराम निवासी अहाता कप्तान हबीबपुर थाना रामकोट को सरायन नदी बिजौरा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त एक अदद गमछा बरामद हुआ।
  बताने के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रमेश का अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है जिसके चलते अपने ससुराल में न जाने पर वह स्वयं पत्नी के मायके में रहने लगा, अभियुक्त रमेश को उसके सास-ससुर व पत्नी से विवाद के क्रम में सास-ससुर द्वारा डांटा गया था जिससे क्षुब्ध होकर अभियुक्त रमेश ने अपनी पत्नी के भाई सूरज को तेरह मई 2026 को अपने पुत्र जो कि आम बीनने  निकला था,की तलाश करने के बहाने अपने साथ ले गया और मनैसी सरैंया नहर पटरी के पास वहद्ग्राम करियामऊ पर उसकी गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। 
  घटना के सम्बन्ध में मु.अ.सं. 138/26धारा 103(1)/238 BNS वाद पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही हेतु आरोपी का चालान सम्बन्धित न्यायालय में किया जा रहा है।   
  इस हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस टीम के उप निरीक्षक श्री प्रसाद पाण्‍डेय,विनोद कुमार गौतम, आरक्षी मनोज कुमार,वंश मलिक,अश्‍वनी ढाका शामिल रहे।
हत्याभियुक्त गिरफ्तार* हत्याभियुक्त गिरफ्तार* Reviewed by dainik madhur india on 9:07 PM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.