सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
तहसील उरई में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी विनय कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 41 शिकायतों में से 12 का मौके पर निस्तारण कर तत्काल राहत दी गई, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
खतौनी में नाम त्रुटि की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तुरंत संशोधन कर फरियादियों को राहत दी। कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित कर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
Reviewed by dainik madhur india
on
9:12 PM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
9:12 PM
Rating:

No comments: