सभी तहसीलों में एक साथ हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

सभी तहसीलों में एक साथ हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 

दैनिक मधुर इंडिया न्यूज़ अजय मिश्रा




सीतापुर प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ त्वरित निस्तारित करने के उद्देश्य से जिले की सभी सात तहसीलों में आज शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील सिधौली में विधायक सिधौली मनीष रावत,जिला अधिकारी डा.राजा गण पति आर.एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के मौके पर शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को एक-एक करके सुना गया एवं जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को समयान्तर्गत गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ सम्बन्धित अधिकारियों को अन्तरित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिला अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाभार्थीपरक योजनाओं से सम्बन्धित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण किया जाये, जिससे पात्रों को समय से लाभान्वित किया जा सके।
  जिलाधिकारी ने कहा कि आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण हो।उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई हैं उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारी मौके पर पहुंचकर गुणवत्ता पूर्ण करें। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उप जिला अधिकारी सिधौली मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अनूप श्रीवास्तव सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 
तहसील सिधौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल दो सौ सतहत्तर शिकायतों में से पैंतिस का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। 
  इसी प्रकार से जिले की अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर में प्राप्त तिरसठ प्रार्थना पत्रों में से छः,तहसील बिसवां में प्राप्त अड़तिस प्रार्थना पत्रों में से सात, तहसील लहरपुर में प्राप्त छप्पन प्रार्थना पत्रों में से छः, तहसील महमूदाबाद में प्राप्त चौंतिस प्रार्थना पत्रों में से चार,तहसील महोली में प्राप्त इक्किस प्रार्थना पत्रों में से दो,तहसील मिश्रिख में प्राप्त अड़तिस प्रार्थना -पत्रों में से चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।शेष बची हुयी शिकायतों को पृष्ठांकित कर एक सप्ताह के अन्दर सम्बन्धित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।
सभी तहसीलों में एक साथ हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सभी तहसीलों में एक साथ हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन Reviewed by dainik madhur india on 9:04 PM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.