सड़क निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा
सीतापुर जिलाधिकारी डा.राजा गणपति आर. ने आज ब्लॉक कसण्डा की ग्राम पंचायत हरदी पुर एवं गोविन्दापुर के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय हरदीपुर सम्पर्क मार्ग तक लेपन कार्य को देखते हुये सड़क खुदवा कर गुणवत्ता को परखा तथा रोड किनारे पटरी न बने होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये जिला पंचायत जे. ई.को निर्देश दिये कि पटरी सम्बन्धी कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द कराया जाये।
उन्होंने निर्देश दिये कि जहां पर सड़क निर्माण कार्य करायें,वहां सड़क के किनारे पटरी अवश्य बनायी जाये।
इसके पश्चात जिला अधिकारी ने गोविन्दापुर से जिन्दबाबा से जंगली दास बाबा की कुटी तक खड़न्जा के निर्माण कार्य को देखते हुये खड़न्जा की ईंट की गुण वत्ता को परखते हुये खड़न्जा सही न मिलने पर जिला पंचायत जे.ई. को निर्देशित किया कि खड़न्जा उखड़वाकर पुनः कार्य प्रारम्भ किया जाये और कार्य सही ढंग से पूर्ण कराया जाये।
उन्होंने सड़क के किनारे पटरी न बने होने पर पटरी बनवाये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये।
उन्होंने सख्त निर्देश दिये कि भविष्य सभी कार्य सही ढंग से कराये जायें,कही पर भी गड़बड़ी न मिले,यह सुनिश्चित किया जाये।
सड़क निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Reviewed by dainik madhur india
on
10:58 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:58 AM
Rating:

No comments: