लखनऊ घटना के विरोध में उरई में वकीलों का प्रदर्शन
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई (जालौन)। लखनऊ में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट और चैंबर तोड़े जाने के विरोध में जिला बार संघ अध्यक्ष ऋषि कुमार पटेल के नेतृत्व में वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने जिला जज्जी गेट पर एकत्र होकर नारेबाजी की और रोड जाम किया।
बाद में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। वकीलों ने दोषी पुलिसकर्मियों व नगर निगम कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कर बर्खास्तगी की मांग की। साथ ही टूटे चैंबरों के पुनर्निर्माण और प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई।
लखनऊ घटना के विरोध में उरई में वकीलों का प्रदर्शन
Reviewed by dainik madhur india
on
10:55 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:55 AM
Rating:

No comments: