सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों की नुमाइश, फायरिंग के वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों की नुमाइश, फायरिंग के वीडियो वायरल

दैनिक मधुर इंडिया | मोनू शर्मा, दतिया




दतिया जिले में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फायरिंग के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भय और दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो थाना थरेट क्षेत्र के गांवों से जुड़े हैं, जहां कुछ युवक खुलेआम फायरिंग कर अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, वायरल वीडियो की एक क्लिप में लाइसेंसधारी बलवीर सिंह गुर्जर द्वारा एक अन्य युवक से फायरिंग करवाई जा रही है। वहीं दूसरी क्लिप में एक युवक बिना लाइसेंस के किसी अन्य की बंदूक से फायरिंग करता नजर आ रहा है। आरोप है कि ये लोग आए दिन इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से गांव में डर का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मामले को लेकर अब सभी की नजर दतिया पुलिस पर टिकी है कि इन आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों की नुमाइश, फायरिंग के वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों की नुमाइश, फायरिंग के वीडियो वायरल Reviewed by dainik madhur india on 11:04 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.