सीतापुर डीएम ने सड़क खुदवाकर जांची गुणवत्ता, खामियों पर जेई को फटकारा* सीतापुर में खराब कार्य दोबारा कराने और पटरी बनाने के दिए निर्देश
*सीतापुर डीएम ने सड़क खुदवाकर जांची गुणवत्ता, खामियों पर जेई को फटकारा*
सीतापुर में खराब कार्य दोबारा कराने और पटरी बनाने के दिए निर्देश
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर ने गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे ब्लॉक कसण्डा की ग्राम पंचायत हरदीपुर और गोविन्दापुर में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में खामियां मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगातेहुए खराब कार्य दोबारा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय हरदीपुर संपर्क मार्ग तक कराए गए लेपन कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए सड़क खुदवाकर परीक्षण कराया। जांच में सड़क किनारे पटरी न बनाए जाने पर उन्होंने जिला पंचायत के जेई को कड़ी चेतावनी दी।
डीएम ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्यों के साथ दोनों ओर पटरी बनाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।इसके बाद जिलाधिकारी गोविन्दापुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिन्द बाबा से जंगली दास बाबा की कुटी तक बनाए जा रहे खड़ंजा मार्ग का निरीक्षण किया।
इस दौरान खड़ंजा में प्रयुक्त ईंटों की गुणवत्ता संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। डीएम ने जिला पंचायत के जेई को निर्देश दिए कि खराब खड़ंजा उखड़वाकर मानक के अनुरूप दोबारा निर्माण कराया जाए। साथ ही सड़क किनारे पटरी बनवाने के भी निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार कराए जाएं। कहीं भी गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
सीतापुर डीएम ने सड़क खुदवाकर जांची गुणवत्ता, खामियों पर जेई को फटकारा* सीतापुर में खराब कार्य दोबारा कराने और पटरी बनाने के दिए निर्देश
Reviewed by dainik madhur india
on
7:30 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:30 AM
Rating:

No comments: