सीतापुर में एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार* 6 जिलों में करते थे धोखाधड़ी, 80 कार्ड और नकदी बरामद
*सीतापुर में एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार*
6 जिलों में करते थे धोखाधड़ी, 80 कार्ड और नकदी बरामद
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर में कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी टीम ने एटीएम बदलकर लोगों के खातों से रुपए निकालने वाले दो शातिर अंतरजनपदीय ठगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 80 एटीएम कार्ड, 4500 रुपए नकद और घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद की है।एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बहुगुणा चौराहा अंडरपास के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय किशन उर्फ जैकी निवासी कासगंज और सचिन निवासी एटा के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग शहरों में जाकर एटीएम से पैसे निकालने में परेशान लोगों को निशाना बनाते थे। मदद के बहाने वे ग्राहकों का एटीएम कार्ड लेकर उनका ओटीपी हासिल कर लेते थे और फिर चालाकी से उनका कार्ड बदलकर नकली कार्ड थमा देते थे।पुलिस के मुताबिक, ग्राहक के वहां से जाने के बाद आरोपी उसके खाते से रकम निकाल लेते थे। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे टेलीग्राम ग्रुप बनाकर संगठित तरीके से इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ सीतापुर, गाजियाबाद, एटा, जौनपुर और फिरोजाबाद समेत कई जिलों में धोखाधड़ी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अवैध शस्त्र रखने जैसे मामलों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना एटीएम कार्ड, ओटीपी, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी न दें।
सीतापुर में एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार* 6 जिलों में करते थे धोखाधड़ी, 80 कार्ड और नकदी बरामद
Reviewed by dainik madhur india
on
7:27 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:27 AM
Rating:

No comments: