राजकीय मेडिकल कॉलेज विवाद की जांच को डीएम सख्त, त्रिस्तरीय समिति गठित

राजकीय मेडिकल कॉलेज विवाद की जांच को डीएम सख्त, त्रिस्तरीय समिति गठित

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ



 
उरई (जालौन)। राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में चिकित्सकों और तीमारदारों के बीच हुए विवाद को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए त्रिस्तरीय समिति गठित कर दी है।
18 मई 2026 की मध्यरात्रि करीब 12 बजे हुए इस विवाद की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी प्रेमचंद्र मौर्य को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के सह आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत अवस्थी तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी को सदस्य नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि समिति पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की गंभीरता से जांच करेगी। इसमें विवाद के कारणों, संबंधित पक्षों की भूमिका, मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत परीक्षण शामिल होगा।
डीएम ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य संस्थानों में अनुशासन, सुरक्षा और बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने समिति को शीघ्र जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
राजकीय मेडिकल कॉलेज विवाद की जांच को डीएम सख्त, त्रिस्तरीय समिति गठित राजकीय मेडिकल कॉलेज विवाद की जांच को डीएम सख्त, त्रिस्तरीय समिति गठित Reviewed by dainik madhur india on 7:37 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.