रात में सड़क पर उतरे डीएम-एसपी, हाईवे सुरक्षा का लिया जायजा

रात में सड़क पर उतरे डीएम-एसपी, हाईवे सुरक्षा का लिया जायजा

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ



 
उरई (जालौन)। सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कालपी यमुना पुल, जोल्हूपुर चौराहा व आटा टोल प्लाजा पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
डीएम ने यमुना पुल पर मरम्मत कार्य के चलते प्रभावी डायवर्जन लागू करने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन बाधित न हो। जोल्हूपुर में प्रस्तावित ओवरब्रिज को जाम व दुर्घटना कम करने में उपयोगी बताया।
हाईवे किनारे ट्रकों की मरम्मत व अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए एनएचएआई को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। आटा टोल पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम सक्रिय रखने और चालकों को जागरूक करने को कहा गया।
डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा जनसहभागिता से ही संभव है। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे।
रात में सड़क पर उतरे डीएम-एसपी, हाईवे सुरक्षा का लिया जायजा रात में सड़क पर उतरे डीएम-एसपी, हाईवे सुरक्षा का लिया जायजा Reviewed by dainik madhur india on 6:39 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.