फरियादियों को मिला भरोसे का प्रशासन
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई (जालौन),। जनसुनवाई में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्व, पुलिस, विद्युत, नगर निकाय, पेंशन, सड़क और भूमि विवाद से जुड़े कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई।
डीएम ने कहा कि आमजन को समय पर न्याय और राहत मिलना शासन की प्राथमिकता है तथा शिकायतों का गुणवत्ता के साथ समयबद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। जनसुनवाई में लोगों को सहज माहौल में अपनी बात रखने का अवसर मिला, जिससे प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।
फरियादियों को मिला भरोसे का प्रशासन
Reviewed by dainik madhur india
on
6:36 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:36 AM
Rating:

No comments: