सीतापुर में 7 परीक्षा केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों से क्लचर, हाथों के कड़े और पानी की बोतलें बाहर रखवाई
सीतापुर में 7 परीक्षा केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा
अभ्यर्थियों से क्लचर, हाथों के कड़े और पानी की बोतलें बाहर रखवाई
मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा में कुल 2976 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं।परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी है कि अभ्यर्थियों को बालों में लगे क्लेचर, हाथों में पहने कड़े और यहां तक कि नगदी, पानी को बोतलें भी बाहर रखवाकर ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
प्रशासन ने परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से गड़बड़ी रोकने के लिए मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक और आईटी गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिए हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटरके दायरे में स्थित फोटोकॉपी मशीनों के संचालन पर भी रोक लगाई गई है, ताकि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि न हो सके।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से 7 इंस्पेक्टर, 14 सब इंस्पेक्टर तथा 80 से अधिक महिला एवं पुरुष आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल लगातार निगरानी बनाए हुए है।अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और सख्त चेकिंग व्यवस्था के चलते अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई थी।
सीतापुर में 7 परीक्षा केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों से क्लचर, हाथों के कड़े और पानी की बोतलें बाहर रखवाई
Reviewed by dainik madhur india
on
2:58 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
2:58 AM
Rating:

No comments: