वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने मांगी अखंड सौभाग्य की कामना पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने मांगी अखंड सौभाग्य की कामना

पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

दैनिक मधुर इंडिया न्यूज़ अजय मिश्रा




सीतापुर जनपद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रृद्धा आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया।सुबह से ही सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार में सज-धज कर वट वृक्ष के नीचे पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की।
  महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए कच्चा धागा लपेटा तथा सावित्री-सत्यवान की कथा श्रवण कर परिवार की खुशहाली और सुख -शांति की प्रार्थना की।
 शहर के मंदिरों मोहल्लों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित वट वृक्षों के आसपास सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कई स्थानों पर सामूहिक पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।  पूजन के दौरान महिलाओं ने फल फूल मिठाई भीगा चना पूड़ी-पकवान सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की।महिलाओं ने एक-दूसरे को व्रत की शुभकामनाएं देते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया।
  धार्मिक मान्यता के अनुसार माता सावित्री ने अपने तप निष्ठा और संकल्प के बल पर यम राज से अपने पति सत्य वान के प्राण वापस प्राप्त किए थे।
 इसी आस्था के चलते सुहागिन महिलाएं यह व्रत रखकर पति की लंबी आयु वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और परिवार की समृद्धि की कामना करती हैं।
वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने मांगी अखंड सौभाग्य की कामना पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने की पूजा-अर्चना वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने मांगी अखंड सौभाग्य की कामना  पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने की पूजा-अर्चना Reviewed by dainik madhur india on 9:01 PM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.