*प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर खैराबाद की शिक्षिका व अन्य राज्य स्तर पर सम्मानित*
दैनिक मधुर इंडिया न्यूज़ अजय मिश्रा
सीतापुर मिशन शिक्षण संवाद पढ़ाई से प्रतियोगिता द्वारा राज्य स्तरीय एक दिवसीय शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक संगोष्ठी 2026 का आयोजन वाराणसी में आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,विशिष्ट अतिथि हेमंत राव मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक वाराणसी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने उपस्थित होकर शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। जनपद सीतापुर की तीन शिक्षिकाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।
इस समारोह में विकास क्षेत्र एलिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमोरा की शिक्षिका अनुपमा सिंह को बच्चों के लिए तन मन धन से समर्पित एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन कराने हेतु अनमोल रत्न से सम्मानित किया गया तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बनिया मऊ की आदर्श शिक्षिका सुप्रिया को विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जबकि खैराबाद के प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर की राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत एवं विद्यालय तथा बच्चों के लिए पूर्ण तया समर्पित शिक्षिका प्रधान अध्यापिका नीलम कुमारी को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु राज्य स्तरीय सम्मान हेतु सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार ने सभी शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अपना सौ प्रतिशत देने का आह्वान किया। इस पर इन सभी शिक्षिकाओं ने कहा कि मेरा सम्पूर्ण जीवन इन्हीं बच्चों के लिए बना है मैं सदैव इनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती रहूंगी नीलम कुमारी व अन्य को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जनपद सीतापुर के बेसिक शिक्षा के मुखिया ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी खैराबाद संतोष कुमार मिश्र,ज़िला अध्यक्ष प्राथमिक रवीन्द्र दीक्षित ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, मंत्री अमित त्रिपाठी,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अपूर्व दीक्षित प्रवक्ता मनीष पांडेय ज़िला अध्यक्ष राम चंद्र मिश्र महामंत्री रण विजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नरेश मिश्रा मंत्री ज़हीर आलम,वरिष्ठ उपाध्यक्ष काज़िम हुसैन, योगेंद्र कुमार पाण्डेय, डॉक्टर मुस्तफा अली, सौरभ जायसवाल पंकज कुमार रावत, ऐलिया ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप बाजपेई आदि प्रमुख हैं।
प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर खैराबाद की शिक्षिका व अन्य राज्य स्तर पर सम्मानित
Reviewed by dainik madhur india
on
10:35 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:35 AM
Rating:

No comments: