कुठौंद में होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति का स्वागत, संगठन मजबूती पर जोर
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
कुठौंद (जालौन)। भाजपा मंडल कुठौंद में उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति के आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने नगर में भ्रमण कर आमजन से संवाद किया और भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, मंडल स्तर पर संचालित कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत है और राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
उन्होंने विशेष रूप से पूजा शुक्ला के नेतृत्व की सराहना करते हुए टीम को और सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में अमित नीखरा, पवन शर्मा, देवेन्द्र प्रजापति, प्रशांत कश्यप, इंद्रजीत राजावत, किशन यज्ञिक, वरुण शुक्ला सहित भाजपा के पदाधिकारी, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के प्रधान बन्धु उपस्थित रहे।
कुठौंद में होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति का स्वागत, संगठन मजबूती पर जोर
Reviewed by dainik madhur india
on
3:53 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
3:53 AM
Rating:

No comments: