धर्ममय वातावरण में सम्पन्न हुआ सुंदरकांड एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया।
छोटे हनुमान जी मंदिर में विप्र फाउंडेशन दतिया ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मुकेश व्यास के द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी के जयकारों के साथ धर्म लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील शर्मा (अध्यक्ष), अरुण कुमार सिद्ध, सनत पुरोहित, अबदेश शर्मा, प्रदीप पाण्डेय, मुकेश व्यास, पंकज गोस्वामी, रमाकांत मिश्रा, ब्रजेश समाधिया, अशोक शर्मा सहित अनेक विप्र बंधु उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने आयोजन की सराहना करते हुए समाज में धार्मिक एवं सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
धर्ममय वातावरण में सम्पन्न हुआ सुंदरकांड एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम
Reviewed by dainik madhur india
on
3:50 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
3:50 AM
Rating:

No comments: