कुशवाहा समाज के सम्मेलन में उमड़ा जनसमर्थन, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए भावुक

कुशवाहा समाज के सम्मेलन में उमड़ा जनसमर्थन, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए भावुक

दैनिक मधुर इंडिया, मोनू शर्मा दतिया।




दतिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कुशवाहा समाज के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सहभागिता की। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा मिले आत्मीय स्वागत, स्नेह और सम्मान से वे अभिभूत नजर आए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि कुशवाहा समाज ने उन्हें हमेशा आशीर्वाद, विश्वास और अपार प्रेम दिया है। यही अपनत्व उन्हें जनसेवा और कर्तव्य पथ पर निरंतर समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज मिला सम्मान उनके लिए केवल औपचारिक नहीं, बल्कि परिवार के स्नेह का प्रतीक है, जो उन्हें जीवनभर ऊर्जा और जिम्मेदारी का एहसास कराता रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, भगवान सिंह कुशवाहा, अजय कुशवाहा, कालीचरण कुशवाहा, कालका प्रसाद कुशवाहा, सरमन कुशवाहा (पार्षद), मानसिंह कुशवाहा (पार्षद), मानसिंह कुशवाहा (भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष), नारायण कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, माताधीन कुशवाहा, जगदीश कुशवाह (मुखिया), सेरू सिंह कुशवाहा सहित समाज के अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया गया। अंत में डॉ. मिश्रा ने सभी उपस्थितजनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह और विश्वास को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया।
कुशवाहा समाज के सम्मेलन में उमड़ा जनसमर्थन, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए भावुक कुशवाहा समाज के सम्मेलन में उमड़ा जनसमर्थन, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए भावुक Reviewed by dainik madhur india on 3:56 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.