राजनीतिक दल जनता को मुद्दों से भटकाकर सत्ता बचाने में लगे~ नवल किशोर मिश्र

राजनीतिक दल जनता को मुद्दों से भटकाकर सत्ता बचाने में लगे~ नवल किशोर मिश्र

दैनिक मधुर इंडिया अजयमिश्रा



 
सीतापुर राकेश पाण्डेय।आजाद अधिकार सेना के जिला अध्यक्ष नवल किशोर मिश्र ने वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था और दलों की कार्यशैली पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि आज देश की अधिकांश राजनीतिक पार्टियां जनता के मूल मुद्दों से ध्यान हटाकर केवल सत्ता बचाने और वोट बैंक की राजनीति करने में लगी हुई हैं।
  उन्होंने कहा कि  संविधान ने जन प्रति निधियों को जनता की सेवा सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करने का दायित्व दिया था लेकिन आज स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है।जनता सड़क पर बिजली पानी रोजगार स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है जबकि राजनीतिक दल धर्म जाति और भावनात्मक मुद्दों के सहारे लोगों को बांटने का कार्य कर रहे हैं।
  नवल किशोर मिश्र ने आरोप लगाया कि सत्ता और सरकारी तंत्र के बीच ऐसा गठजोड़ बन चुका है जहां आम नागरिक की शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बजाय उन्हें दबाने और टालने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है।उन्होंने कहा कि भृष्टाचार के मामलों में कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं जबकि आम जनता लगातार परेशानियों का सामना कर रही है।
  उन्होंने कहा कि देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और किसानों मजदूरों तथा छोटे व्यापारियों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन राजनीतिक दल केवल चुनावी भाषणों और प्रचार तक सीमित दिखाई देते हैं।जनता को “आत्मनिर्भरता” के नाम पर छोटे-मोटे रोजगार की सलाह दी जाती है जबकि बड़े स्तर पर रोजगार सृजन की दिशा में ठोस प्रयास नहीं दिखते।
  आजाद अधिकार सेना के जिला अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है लेकिन वर्तमान व्यवस्था में जनता की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राजनीतिक दलों ने जनता की समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखाई तो आने वाले समय में जनता स्वयं जवाब देने का काम करेगी।
  उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए लोगों को जाति धर्म और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने अधिकारों और विकास के मुद्दों पर एकजुट होना होगा।
राजनीतिक दल जनता को मुद्दों से भटकाकर सत्ता बचाने में लगे~ नवल किशोर मिश्र राजनीतिक दल जनता को मुद्दों से भटकाकर सत्ता बचाने में लगे~ नवल किशोर मिश्र Reviewed by dainik madhur india on 10:32 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.