गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
जनपद जालौन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुठौन्द पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना कुठौन्द पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। थाना कुठौन्द पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना एवं सक्रियता के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Reviewed by dainik madhur india
on
6:53 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:53 AM
Rating:

No comments: