हथियारों से दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया
दतिया जिले में अपराधियों और गुंडा तत्वों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। थाना कोतवाली प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा की कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है। अवैध हथियारों और फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे तथा एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में पुलिस द्वारा फरार आरोपियों, अवैध शस्त्र धारकों और मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 12 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मंगल ढाबा के पीछे रेलवे क्रॉसिंग के पास घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय यादव पुत्र अरविंद यादव निवासी ग्राम निरावल थाना सिविल लाइन दतिया बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले से सात प्रकरण दर्ज हैं। वह अन्य मामलों और वारंटों में भी फरार चल रहा था।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक अशुल अरोरा सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही।
हथियारों से दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Reviewed by dainik madhur india
on
6:57 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:57 AM
Rating:

No comments: