जिला चिकित्सालय उरई में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
जनपद जालौन के जिला चिकित्सालय उरई में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस का कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिला चिकित्सालय के संरक्षक एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदरणीय श्री आनंद कुमार उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय उरई के फार्मेसी परिवार के प्रभारी अधिकारी आदरणीय श्री शिवकुमार सोनी अपनी धर्मपत्नी सहित कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उन्होंने सभी नर्सिंग अधिकारियों एवं नर्सिंग स्टाफ का सम्मान कर उन्हें उपहार भेंट किए तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में उनकी स्नेहपूर्ण उपस्थिति, सम्मानभाव एवं प्रेरणादायी सहयोग ने पूरे आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। नर्सिंग स्टाफ ने भी इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने सेवा कार्यों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
समस्त नर्सिंग परिवार एवं जिला चिकित्सालय उरई परिवार की ओर से आदरणीय श्री शिवकुमार सोनी एवं उनकी धर्मपत्नी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
🌸 नर्सिंग सेवा मानवता की सबसे श्रेष्ठ सेवाओं में से एक है। 🌸
जिला चिकित्सालय उरई में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
Reviewed by dainik madhur india
on
6:47 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:47 AM
Rating:

No comments: