पुलिस कंट्रोल रूम, दतिया में एसपी मयूर खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सेंवढ़ा अनुभाग की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न*
*पुलिस कंट्रोल रूम, दतिया में एसपी मयूर खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सेंवढ़ा अनुभाग की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न*
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया।
बैठक में एसडीओपी सेंवढ़ा अजय चानना सहित अनुभाग के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे। *बैठक के प्रमुख बिंदु:*अपराधियों पर सख्ती: पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में सक्रिय गुंडा-बदमाशों, निगरानीशुदा अपराधियों की सूची की समीक्षा की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों के विरुद्ध बाउंडओवर सहित अन्य कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
*आमजन से बेहतर समन्वय:* पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आम जनता के साथ बेहतर जनसंवाद स्थापित करें, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का वातावरण बना रहे।
त्वरित कार्यवाही: नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी सुनिश्चित करने और लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।
लंबित प्रकरणों का निराकरण: लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
पुलिस कंट्रोल रूम, दतिया में एसपी मयूर खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सेंवढ़ा अनुभाग की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न*
Reviewed by dainik madhur india
on
7:12 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:12 AM
Rating:

No comments: