सेवढ़ा एस डी एम अशोक अवस्थी एवं एसडीओपी अजय चानना के मार्गदर्शन में आज पुनः अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्यवाही* *दतिया प्रशासन की रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई।
*सेवढ़ा एस डी एम अशोक अवस्थी एवं एसडीओपी अजय चानना के मार्गदर्शन में आज पुनः अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्यवाही*
*दतिया प्रशासन की रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई।*
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया
कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एसडीएम अशोक अवस्थी एवं एसडीओपी अजय चानना के मार्गदर्शन में आज पुनः अवैध रेत कारोबार के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान इंदरगढ़ लांच रोड स्थित कामता कॉलोनी एवं राणा कॉलोनी में भारी मात्रा में अवैध रेत भंडारण पकड़ा गया, जहां से लगभग 400 ट्रॉली रेत जप्त की गई।
प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं अवैध भंडारण पर नियमानुसार जप्ती की कार्रवाई की। वहीं लगातार निगरानी एवं भ्रमण के दौरान एक लोडर वाहन भी पकड़ा गया, जिसका चेसिस नंबर MBNWHBBJ55NA05336 है। उक्त वाहन अवैध रेत परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त पाया गया।
इस संयुक्त कार्रवाई में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आनंद भदौरिया, नायब तहसीलदार मनोज दिवाकर, माइनिंग इंस्पेक्टर संजय धाकड़ एवं थाना प्रभारी इंदरगढ़ गौरव शर्मा सहित राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ आगे भी लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
सेवढ़ा एस डी एम अशोक अवस्थी एवं एसडीओपी अजय चानना के मार्गदर्शन में आज पुनः अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्यवाही* *दतिया प्रशासन की रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई।
Reviewed by dainik madhur india
on
6:55 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:55 AM
Rating:

No comments: