घर में घुसकर धमकी देने ₹25 हजार के 05 इनामी आरोपियों को अवैध हथियार सहित थाना गोदन पुलिस ने किया गिरफ्तार* *आरोपियों से 315 बोर का देशी कट्टा, 12 बोर की बंदूक एवं 02 जिंदा कारतूस जप्त किए* *आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा*

*घर में घुसकर धमकी देने ₹25 हजार के 05 इनामी आरोपियों को अवैध हथियार सहित थाना गोदन पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 *आरोपियों से 315 बोर का देशी कट्टा, 12 बोर की बंदूक एवं 02 जिंदा कारतूस जप्त किए*

 *आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा* 

दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया।




श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में जिले में अपराधियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनम चंद्र यादव के नेतृत्व में थाना गोदन पुलिस द्वारा ₹5,000-₹5,000 के 05 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया।

 *घटना का विवरण -* 
फरियादी जितेन्द्र यादव द्वारा थाना गोदन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 16/05/2026 को आरोपी रंजीत यादव द्वारा पंचायत कार्य में रेत न डलवाने की बात को लेकर विवाद करते हुए उसके घर के सामने ट्रैक्टर खड़ा कर गाली-गलौज की गई। इसके बाद आरोपियों ने फरियादी के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए झूमा-झटकी कर जान से मारने की धमकी दी।

उक्त रिपोर्ट पर थाना गोदन में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 331(5), 296(b), 131, 133, 351(3), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दिनांक 23/05/2026 को पुलिस टीम द्वारा सभी पांचों इनामी आरोपियों — रंजीत यादव, रज्जन यादव पुत्रगण बलवान यादव, बलदाऊ यादव, किशन यादव एवं ध्रुव उर्फ बहादुर कुशवाह को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी रंजीत यादव से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस तथा आरोपी रज्जन यादव से एक 12 बोर की देशी हाथ से बनी बंदूक एवं एक जिंदा कारतूस जप्त किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर प्रकरण में धारा 25(1-बी)(ए), 27 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया।

जांच के दौरान आरोपी रंजीत यादव, रज्जन यादव एवं ध्रुव उर्फ बहादुर कुशवाह के विरुद्ध थाना गोदन एवं थाना भाण्डेर में पूर्व से दर्ज आपराधिक रिकॉर्ड भी पाए गए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

उक्त सभी आरोपियों पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा ₹5,000-₹5,000 का कुल ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।

 *सराहनीय भूमिका -* 
SI प्रदीप शर्मा, ASI कमल प्रजापति, प्रधान आरक्षक 12 स्वामी प्रसाद यादव, आरक्षक 213 विवेक सिकरवार, आरक्षक 334 राहुल तोमर एवं आरक्षक 557 अरुण परिहार की सराहनीय भूमिका रही।
घर में घुसकर धमकी देने ₹25 हजार के 05 इनामी आरोपियों को अवैध हथियार सहित थाना गोदन पुलिस ने किया गिरफ्तार* *आरोपियों से 315 बोर का देशी कट्टा, 12 बोर की बंदूक एवं 02 जिंदा कारतूस जप्त किए* *आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा* घर में घुसकर धमकी देने ₹25 हजार के 05 इनामी आरोपियों को अवैध हथियार सहित थाना गोदन पुलिस ने किया गिरफ्तार*   *आरोपियों से 315 बोर का देशी कट्टा, 12 बोर की बंदूक एवं 02 जिंदा कारतूस जप्त किए*   *आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा* Reviewed by dainik madhur india on 7:31 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.