कलेक्टर के निर्देशन में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 13 वाहनों को किया गया जब्त*

*कलेक्टर के निर्देशन में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 13 वाहनों को किया गया जब्त*

दैनिक मधुर इंडिया 
भागवत साहनी जिला विशेष संवाददाता 



     सक्ती, / कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनों के निर्देशन अनुसार एवं खनिज अधिकारी श्री के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज उड़न दस्ता दल द्वारा 22 मई 2026 की रात्रि में अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण को रोकने के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। 




निरीक्षण के दौरान चंद्रपुर क्षेत्र में तीन हाईवा एवं दो ट्रैक्टर में चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए वाहनों को थाना चंद्रपुर के सुपुर्द में रखा गया है। वहीं डभरा क्षेत्र में सघन निरीक्षण के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए पांच ट्रैक्टर पाए गए, जिन्हें थाना डभरा के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा हसौद क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर मिले, जिन्हें थाना हसौद के सुपुर्द में रखा गया है। इस प्रकार कुल 13 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है। उक्त सभी प्रकरणों पर छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर के निर्देशन में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 13 वाहनों को किया गया जब्त* कलेक्टर के निर्देशन में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 13 वाहनों को किया गया जब्त* Reviewed by dainik madhur india on 6:52 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.