आंधी-तूफान के बाद प्रशासन अलर्ट, पेयजल व बिजली बहाली के सख्त निर्देश
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई/जालौन। 28 मई की रात आए तेज आंधी-तूफान के बाद जनपद में बाधित विद्युत व पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर राहत एवं बहाली कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों, पोल व तारों का त्वरित सर्वे कर मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। जहां सर्वे पूरा हो चुका है, वहां बिना देरी बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
जिलाधिकारी ने जल संस्थान व जल निगम को निर्देशित किया कि पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों से तत्काल पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि आमजन को परेशानी न हो।
साथ ही सभी अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने व आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुविधाओं की बहाली सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आंधी-तूफान के बाद प्रशासन अलर्ट, पेयजल व बिजली बहाली के सख्त निर्देश
Reviewed by dainik madhur india
on
11:44 PM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
11:44 PM
Rating:

No comments: