साइबर थाना का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
जालौन। पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों, साइबर अपराध शिकायत रजिस्टर, लंबित प्रकरणों सहित साइबर हेल्प डेस्क व महिला हेल्प डेस्क का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही तकनीकी उपकरणों, डिजिटल साक्ष्य कक्ष, मालखाना एवं अन्य अभिलेखों की स्थिति भी परखी गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के समुचित रखरखाव एवं उनके नियमित अद्यावधिक किए जाने पर विशेष जोर दिया। लंबित साइबर शिकायतों और विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश देते हुए साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके अलावा, पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने, आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु नियमित जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने तथा थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
साइबर थाना का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Reviewed by dainik madhur india
on
11:42 PM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
11:42 PM
Rating:

No comments: