ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में गौतमपुरा नगर की मेडिकल दुकानें पूर्णतः बंद, मरीज रहे परेशान दैनिक मधुर इंडिया देपालपुर रोहित चौहान

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में गौतमपुरा नगर की मेडिकल दुकानें पूर्णतः बंद, मरीज रहे परेशान

दैनिक मधुर इंडिया देपालपुर रोहित चौहान


गौतमपुरा। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध मे बुधवार  को गौतमपुरा नगर की सभी मेडिकल एवं दवाई दुकानें पूर्णतः बंद रहीं। ऑल इंडिया केमिस्ट संगठन द्वारा बुलाए गए एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद को नगर के केमिस्ट एसोसिएशन ने सफल बनाया। बंद के चलते दिनभर कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि गंभीर एवं जीवन रक्षक दवाइयों की आवश्यकता वाले मरीजों को मानवीय आधार पर दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
नगर के केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष अजय भावसार ने बताया कि यह आंदोलन केवल व्यापार से जुड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि केमिस्ट हित, रोजगार सुरक्षा और मरीजों तक सुरक्षित एवं जिम्मेदार दवा वितरण व्यवस्था बनाए रखने का भी बड़ा प्रश्न है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण छोटे मेडिकल व्यवसायियों का रोजगार प्रभावित हो रहा है तथा बिना उचित मेडिकल जांच एवं फार्मासिस्ट की निगरानी के दवाइयों की बिक्री मरीजों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।
बंद के दौरान कई मरीज दवाई के लिए परेशान दिखाई दिए। ऐसे में डॉक्टरों एवं परिजनों के आग्रह पर कुछ अति आवश्यक मरीजों को जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। अजय भावसार ने केमिस्ट साथियों के सहयोग से जरूरतमंदों तक दवाइयां पहुंचाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
केमिस्ट संगठन ने कहा कि स्थानीय मेडिकल स्टोर पर जहां फार्मासिस्ट संदिग्ध ग्राहकों को दवा देने से मना कर देते हैं, वहीं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ऐसी निगरानी प्रभावी रूप से नहीं हो पा रही है। इससे नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयों के दुरुपयोग की आशंका बढ़ रही है।
संगठन पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने एवं लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में गौतमपुरा नगर की मेडिकल दुकानें पूर्णतः बंद, मरीज रहे परेशान दैनिक मधुर इंडिया देपालपुर रोहित चौहान ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में गौतमपुरा नगर की मेडिकल दुकानें पूर्णतः बंद, मरीज रहे परेशान  दैनिक मधुर इंडिया देपालपुर रोहित चौहान Reviewed by dainik madhur india on 5:24 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.