रविदास समाज राजगढ़ द्वारा "विकसित भारत 2047" पर संगोष्ठी
रविदास समाज राजगढ़ के तत्वावधान में मंगल भवन राजगढ़ में "विकसित भारत 2047 – संकल्प से सिद्धि तक" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के आह्वान को लेकर युवाओं में सृजन, समरसता और संस्कृति के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करना था।
*मुख्य वक्ता*:
डॉ. जगदीश चौहान, पूर्व सदस्य पर्यावरण वन जलवायु मंत्रालय भारत सरकार, पूर्व कार्य परिषद सदस्य देवी अहिल्या विश्वविद्यालय एवं प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा।
डॉ. चौहान ने अपने वक्तव्य में कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को सृजनशीलता, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपनाना होगा। उन्होंने बाबा साहेब के समता मूलक समाज और गुरु रविदास जी के "मन चंगा तो कठौती में गंगा" के संदेश को जोड़ते हुए कहा कि जब तक समाज में भेदभाव खत्म नहीं होगा, तब तक असली विकास संभव नहीं है।
*प्रमुख उपस्थिति*:
गणपत डाली प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा भाजपा, डॉ. विष्णु प्रसाद मालवीय जिला अध्यक्ष अजा मोर्चा, रामचंद्र जलीय पूर्व जिला महामंत्री भाजपा, रामबाबू वर्मा जिला अध्यक्ष गुरु रविदास विश्व महापीठ, जगदीश वर्मा जिला अध्यक्ष अजाक्स, नरेंद्र जाधव कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अजाक्स, सिद्धनाथ वर्मा जिला उपाध्यक्ष अजा मोर्चा, जुगराज वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष अजाक्स राजगढ़, प्रेम वर्मा मंडल अध्यक्ष अजा मोर्चा, हीरालाल संजोदिया मंडल महामंत्री, शिव सिंह वर्मा मंडल महामंत्री, हेमराज वर्मा मंडल महामंत्री, गोकुल प्रसाद सिंघवाल, गंगाराम मेघवाल, रोड़ीलाल मेघवाल, श्याम वर्मा, जगदीश वर्मा सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे।
*संचालन*: सुरेश भारती, सांसद प्रतिनिधि सारंगपुर
कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि सृजन, समरसता और संस्कृति के तीन स्तंभों पर चलकर युवा पीढ़ी 2047 तक भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगी। समाजजनों की सक्रिय भागीदारी से संगोष्ठी सफल रही
रविदास समाज राजगढ़ द्वारा "विकसित भारत 2047" पर संगोष्ठी दैनिक मधुर इंडिया हेमराज वर्मा राजगढ़
Reviewed by dainik madhur india
on
5:21 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:21 AM
Rating:

No comments: