उरई में चेन स्नैचिंग का खुलासा, मुठभेड़ में घायल शातिर अपराधी गिरफ्तार
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई कोतवाली पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र में सक्रिय रहकर राह चलती महिलाओं को निशाना बनाता था और चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही थी।
सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
आरोपी के कब्जे से छीनी गई चेन, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
उरई में चेन स्नैचिंग का खुलासा, मुठभेड़ में घायल शातिर अपराधी गिरफ्तार
Reviewed by dainik madhur india
on
11:40 PM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
11:40 PM
Rating:

No comments: