सीतापुर मछरेटा में घर से लाखों की नकदी-जेवर चोरी* साड़ी की रस्सी बनाकर घर में घुसे चोर, अलमारी-बक्शे का ताला तोड़कर वारदात

*सीतापुर मछरेटा में घर से लाखों की नकदी-जेवर चोरी*

साड़ी की रस्सी बनाकर घर में घुसे चोर, अलमारी-बक्शे का ताला तोड़कर वारदात

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम बीहट बीरम में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने साड़ी का फंदा बनाकर एक घर में उतरकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।गांव निवासी ठाकुर सिद्धेश्वर सिंह शनिवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर के पीछे की ओर से पहुंचे और साड़ी के सहारे मकान के अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे की जाली तोड़कर घर के भीतर घुसने के बाद अलमारी और बक्सों को खंगालना शुरू कर दिया
बताया जा रहा है कि चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले खोलकर अथवा तोड़कर उनमें रखी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।रविवार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारी और बक्से खुले पड़े थे तथा कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई।
सूचना मिलने पर मछरेहटा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और तकनीकी विशेषज्ञों को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू की।पीड़ित ठाकुर सिद्धेश्वर सिंह ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रभात गुप्ता ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
सीतापुर मछरेटा में घर से लाखों की नकदी-जेवर चोरी* साड़ी की रस्सी बनाकर घर में घुसे चोर, अलमारी-बक्शे का ताला तोड़कर वारदात सीतापुर मछरेटा में घर से लाखों की नकदी-जेवर चोरी*  साड़ी की रस्सी बनाकर घर में घुसे चोर, अलमारी-बक्शे का ताला तोड़कर वारदात Reviewed by dainik madhur india on 6:48 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.