एसडीओपी दतिया द्वारा जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम ।
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया।
आज दिनांक 31.05.2026 को एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत झांसी चुंगी क्षेत्र में जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को कानून-व्यवस्था संबंधी विषयों के साथ-साथ नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। नागरिकों को बताया गया कि मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज एवं राष्ट्र की प्रगति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नशे की लत से युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता है, अपराधों में वृद्धि होती है, पारिवारिक विवाद उत्पन्न होते हैं तथा आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती है।
जनसमुदाय को यह भी अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में अवैध मादक पदार्थों का व्यापार संगठित गिरोहों द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो युवाओं को अपने जाल में फंसाकर समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नागरिकों से अपील की गई कि यदि उनके संज्ञान में कोई व्यक्ति अवैध मादक पदार्थों का सेवन, भंडारण, परिवहन अथवा विक्रय करता हुआ पाए जाता है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें। साथ ही यह जानकारी भी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया कि उक्त मादक पदार्थ कहां से लाए जा रहे हैं तथा इसके पीछे कौन-कौन लोग संलिप्त हैं, जिससे संपूर्ण नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को आपातकालीन सहायता हेतु डायल-112, पुलिस कंट्रोल रूम तथा एसडीओपी कार्यालय से संपर्क करने की जानकारी दी गई। उन्हें यह भी आश्वस्त किया गया कि पुलिस को दी गई सूचनाओं को गोपनीय रखा जाएगा तथा समाजहित में सहयोग करने वाले व्यक्तियों को नियमानुसार प्रोत्साहित किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
दतिया पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करना ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता, सहभागिता एवं विश्वास का वातावरण निर्मित कर सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।
एसडीओपी दतिया द्वारा जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम ।
Reviewed by dainik madhur india
on
6:44 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:44 AM
Rating:

No comments: