29वीं बटालियन विशेष सशस्त्र बल दतिया में विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न।
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया।
दतिया । 29वीं बटालियन के ऑडिटोरियम हॉल में आज शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपसेनानी श्री राकेश खाकाएवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीओपी आजाक श्री उमेश कुमार गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक उप निरीक्षक मानसेवी श्री सिरोमन सिंह द्वारा अपनी 44 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत होने पर उप सेनानी श्री राकेश खाका द्वारा उनका माल्यार्पण कर साल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उप सेनानी श्री राकेश खाका द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया की कर्मचारी अपना पूरा जीवन अपनी शासकीय सेवा में देता है और रिटायरमेंट के बाद उसका पुनर्जन्म होता है। वह परिवार और समाज में समय देता है जो वह शासकीय सेवा के दौरान नहीं दे पाया इसलिए वह परिवार और समाज में थोड़ा झिंझकता है लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाता है इसलिए व्यक्ति को हमेशा सामाजिक और पारिवारिक व्यक्तियों के साथ अपनी सेवा के दौरान भी मेलजोल बना के रखना चाहिए ताकि जब सेवानिवृत हो और घर जाएं तब झिझक ना लगे। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत होने वाले शासकीय सेवक को भरोसा दिलाया गया कि आपको किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो वाहिनी आपका परिवार है आप निसंकोच अपनी बात यहां रख सकते हैं आपको पूरा सहयोग किया जाएगा।
सहायक उप निरीक्षक सिरोमन सिंह ने भी अपने 44 साल की सेवा काल के अनुभव सभी के बीच साझा किये और सभी को अनुशासन और ईमानदारी से शासकीय सेवा करने की सीख दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक उप निरीक्षक श्री कमलेश प्रजापति के द्वारा किया गया।इस अवसर पर वाहिनी के क्वार्टर मास्टर श्री संतोष कुमार सेन, मुख्यालय निरीक्षक श्री अजय राय, मुख्य क्लर्क श्री रशीद खान, स्टेनो श्री कपिल शर्मा, सहायक उप निरीक्षक श्री नेमीचंद आर्य, प्रधान आरक्षक जगदीश प्रसाद श्री अखिलेश सिंह समेत वाहिनी के समस्त अधिकारी कर्मचारी व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी के परिजन उपस्थित रहे।
29वीं बटालियन विशेष सशस्त्र बल दतिया में विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न।
Reviewed by dainik madhur india
on
11:37 PM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
11:37 PM
Rating:

No comments: