एसडीएम के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

एसडीएम के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ 




उरई (जालौन), 29 मई 2025।
तहसील जालौन के उप जिलाधिकारी रिंकू सिंह राही के कथित व्यवहार से नाराज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
संघ के जिला अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र और जिला मंत्री नरेश निरंजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि एसडीएम द्वारा शिक्षकों के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है तथा व्हाट्सएप ग्रुप पर भी अनुचित टिप्पणियां की गईं। इसके अलावा देर रात तक शिक्षकों को अनावश्यक निर्देश देने, महिलाओं की लोकेशन ट्रेस कराने और वेतन रोकने जैसी कार्रवाई से शिक्षकों में आक्रोश है।
शिक्षकों ने यह भी बताया कि जनगणना कार्य के तहत एक कर्मचारी को निर्धारित सीमा से अधिक परिवारों का सर्वे सौंप दिया गया है, जिससे कार्य का दबाव बढ़ गया है। भीषण गर्मी में कार्य करने के बावजूद समय से पहले कार्य पूर्ण कराने का दबाव मानसिक तनाव का कारण बन रहा है।
जिलाधिकारी से वार्ता के दौरान संघ पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि एसडीएम द्वारा अपने व्यवहार के लिए खेद व्यक्त किया गया है और जनगणना कार्य में लगे किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं रोका जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे बिना तनाव के अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जनपद भर से आए सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे और प्रशासन से सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की।
एसडीएम के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन एसडीएम के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन Reviewed by dainik madhur india on 3:19 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.