सीतापुर मछरेटा बिजलीकर्मी की मौत परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा* मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर अड़े, तहसीलदार ने समझाकर खत्म कराया जाम
*सीतापुर मछरेटा बिजलीकर्मी की मौत परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा* मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर अड़े, तहसीलदार ने समझाकर खत्म कराया जाम
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के मछरेहटा थाना इलाके में बिजली करंट की चपेट में आकर प्राइवेट लाइनमैन की मौत के बाद गुरुवार देर शाम करीब 7 बजे मछरेहटा क्षेत्र में जमकर हंगामा हुआ। परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को गौरिया-मछरेहटा मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे कई घंटों तक यातायात बाधितरहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम ताजपुर बरसन्धिया निवासी आनंद उर्फ नंदी प्राइवेट लाइनमैन के रूप में कार्य करता था। बताया जा रहा है कि कार्य के दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।लोगों ने गौरिया-मछरेहटा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई तथा मुआवजे की मांग करने लगे। सड़क जाम होने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मछरेहटा प्रभात गुप्ता, कोतवाली देहात प्रभारी अमर सिंह, खैराबाद प्रभारी अनिल सिंह सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे।बाद में नायब तहसीलदार अजय कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। प्रशासन ने मामले में उचित कार्रवाई और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। काफी देर बाद पुलिस और प्रशासन के समझाने पर जाम समाप्त कराया जा सका।
सीतापुर मछरेटा बिजलीकर्मी की मौत परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा* मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर अड़े, तहसीलदार ने समझाकर खत्म कराया जाम
Reviewed by dainik madhur india
on
3:23 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
3:23 AM
Rating:

No comments: