जालौन में धर्मांतरण गिरोह पर कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई/जालौन। जनपद जालौन में धर्मांतरण से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार विवेक कुमार लोगों को धर्मांतरण के लिए लखनऊ ले जा रहा था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पहले ही केस दर्ज कर लिया था और लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को कुठौंद क्षेत्र के मदारीपुर सिरसा रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में मामले से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं।
इस मामले में पुलिस अब मोहित और अमित नामक आरोपियों की तलाश कर रही है, जो अभी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जालौन में धर्मांतरण गिरोह पर कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार
Reviewed by dainik madhur india
on
3:14 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
3:14 AM
Rating:

No comments: