24 घंटे में राहत: टीकर अग्निकांड पीड़ितों को मिली आर्थिक सहायता

24 घंटे में राहत: टीकर अग्निकांड पीड़ितों को मिली आर्थिक सहायता

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ



 
उरई (जालौन)। विकासखंड डकोर के ग्राम टीकर में बीते दिवस अज्ञात कारणों से दो घरों में लगी आग के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर राहत उपलब्ध कराई। शासन के निर्देशानुसार प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता देखने को मिली।
उप जिलाधिकारी उरई ज्योति सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित कमलेश पत्नी पुनु और कस्तूरी पत्नी शिवकुमार से मुलाकात की, घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान दोनों परिवारों को 1-1 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री किट भी उपलब्ध कराई गई, जिससे प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके।
उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों को शासन द्वारा अनुमन्य हर संभव सहायता प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावितों के साथ खड़ा है और किसी भी पीड़ित को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा।
24 घंटे में राहत: टीकर अग्निकांड पीड़ितों को मिली आर्थिक सहायता 24 घंटे में राहत: टीकर अग्निकांड पीड़ितों को मिली आर्थिक सहायता Reviewed by dainik madhur india on 5:45 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.