वट सावित्री पर्व पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, थाना परिसर में दिखी आस्था की झलक

वट सावित्री पर्व पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, थाना परिसर में दिखी आस्था की झलक

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ



 
कुठौंद। वट सावित्री पर्व के पावन अवसर पर नगर कुठौंद के थाना परिसर एवं मुख्य बाज़ार स्थित प्राचीन वट वृक्ष के नीचे विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने व्रत रखकर विधि-विधान से बरगद के वृक्ष की पूजा की।
उन्होंने सुहागिन महिलाओं एवं पुलिस विभाग की महिला कर्मियों के साथ मिलकर वट सावित्री व्रत का पालन किया और अमावस्या के शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना संपन्न की। पूजा के दौरान महिलाओं ने बरगद के पेड़ की परिक्रमा कर धागा बांधा और पति की दीर्घायु व अखंड सौभाग्य की कामना की।
इस दौरान पूजा शुक्ला ने उपस्थित महिलाओं को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वट सावित्री अमावस्या, जिसे बड़मावस भी कहा जाता है, सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत पवित्र पर्व है। यह व्रत पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है।
कार्यक्रम में कन्याओं को फल एवं मिष्ठान वितरित किए गए। साथ ही महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर पर्व की खुशियां साझा कीं। थाना परिसर में दिनभर वट वृक्ष के पास महिलाओं की भीड़ बनी रही और वातावरण पूरी तरह श्रद्धा एवं भक्ति से सराबोर नजर आया।
वट सावित्री पर्व पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, थाना परिसर में दिखी आस्था की झलक वट सावित्री पर्व पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, थाना परिसर में दिखी आस्था की झलक Reviewed by dainik madhur india on 9:16 PM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.