सीतापुर सिधौली बार एसोसिएशन ने लखनऊ लाठीचार्ज पर जताया विरोध* एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग
*सीतापुर सिधौली बार एसोसिएशन ने लखनऊ लाठीचार्ज पर जताया विरोध*
एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग
जिला क्राइम रिपोर्टर
मधुर इंडिया
सी के जैन
सिधौली बार एसोसिएशन ने लखनऊ लाठीचार्ज पर जताया विरोध।
सीतापुर के सिधौली बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी सिधौली को तीन सूत्रीय
ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
यह प्रदर्शन लखनऊ में जिला कोर्ट के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिवक्ताओं पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में किया गया। ज्ञापन में निहत्थे अधिवक्ताओं पर बल प्रयोग की निंदा की गई और घायल अधिवक्ताओं को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग उठाई गई।
इस प्रदर्शन में बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव, चित्राकेश यादव, मोहित श्रीवास्तव, अनुराग पांडे, हरबंस बघेल, सुशील शुक्ला और आशीष यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
सीतापुर सिधौली बार एसोसिएशन ने लखनऊ लाठीचार्ज पर जताया विरोध* एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग
Reviewed by dainik madhur india
on
10:50 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:50 AM
Rating:

No comments: